सीएम राइज स्कूल में केरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित

सिलवानी। नगर के शासकीय सीएम राइज उ मा विद्यालय सिलवानी में 31 जनवरी शुक्रवार को केरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्राचार्य एनपी शिल्पी के तत्वावधान में शुक्रवार को शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस संबंध जानकारी देते हुए केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी मयंक रघुवंशी ने बताया कि युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में निपुण बनने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीडी खरवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी आदर्श मिश्रा, सब इंजीनियर नितिन तिलोथिया, जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक राममोहन रघुवंशी, आईसीआईसी बैंक मैनेजर कृष्णा चौहान, सहायक प्राध्यापक मनोहर पंथी, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी मनोज साहू , फार्म मैनेजर रघुवीर कुशवाह, नीदरलैंड से युवा उद्यमी अक्षय जैन, आईटीआई प्राचार्य रविकांत चौधरी, एवं संस्था के शिक्षकों के द्वारा भी रोजगार से सम्बंधित व बच्चों की गंभीर परिस्थितियों का कैसे निवारण किया जाए बारे भी जानकारी दी गई तथा अपनी योग्यता रूचि व अन्य उपलब्धियों अनुसार सही मार्ग का चुनाव कैसे करें। समय का सही उपयोग कैसे करें व कठिन परिस्थितियों में अपने दिमाग व विचारों को कैसे संतुलित करें के बारे में प्रकाश डाला गया। बच्चों को तकनीकी शिक्षा स्वरोजगार व कैरियर संबधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उत्साहवर्धन किया।
इस सत्र में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अपनी जिज्ञासा का समाधान भी कराया।
विज्ञान, कला, कृषि , कॉमर्स, व्यवसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ काउंसलर ने सभी विद्यार्थीयों को करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया।



