क्राइम

सिलवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 320 क्वार्टर अवैध शराब जब्त

जैथारी क्षेत्र में बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार, 38,400 रुपये की देशी मसाला मदिरा बरामद
सिलवानी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिलवानी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जैथारी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार आरोपी के कब्जे से 320 क्वार्टर देशी मसाला मदिरा जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 38 हजार 400 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे तथा एसडीओपी अनिल मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी संजीव परते एवं चौकी प्रभारी जैथारी सुनील भदौरिया द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 16 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि राजू पिता गुलझारी आदिवासी उम्र 32 वर्ष, निवासी चंदपुरा मोटरसाइकिल MP38 FZ 2138 से ग्राम खमरिया होते हुए चंदपुरा की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 पेटी और 20 क्वार्टर, कुल 320 क्वार्टर देशी मसाला मदिरा बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत 38,400 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 85/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में परशराम सल्लाम, आरक्षक अजीत राय, विनय, सोहरत, रजनीकांत और सैनिक महेंद्र रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button