मध्य प्रदेश

विकासखंड ढीमरखेड़ा में सड़क निर्माण के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ढीमरखेड़ा की अनेक ग्राम पंचायतों में जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य कराए जाने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के मध्य से बड़वारा विधायक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अवगत करते हुए बताया कि ढीमरखेड़ा जनपद के ग्राम परसेल से घुघरा होते हुए उमरियापान मुख मार्ग 3 किलोमीटर, ग्राम पंचायत खाम्हा से बरही मार्ग 3 किलोमीटर, करही से खिरहनी से 2 किलोमीटर, पड़रिया खुर्द से टोला रोड की दूरी 2 किलोमीटर, ग्राम नैगवां से रामपुर 2 किलोमीटर, गढ़मास से भसेड़ा मार्ग की दूरी 3 किलोमीटर, ग्राम टोपी से घुघरा रोड दूरी 1.5 किलोमीटर, ग्राम घुघरी से ग्राम घुघरा 2 किलोमीटर, मुख्य मार्ग से ग्राम घुघरा से 1.5 किलोमीटर, ग्राम घुघरा से कछारगांव छोटा 1.5 किलोमीटर, ग्राम घुघरा से कछारगांव छोटा 3 किलोमीटर, भनपुरा खुर्द से भटगवां दूरी 2 किलोमीटर, बांध से तिलमन मार्ग दूरी 2 किलोमीटर, अंतर्तवेद से छनगवां 3 किलोमीटर, सारंगपुर से सगमा दूरी 5 किलोमीटर, नैगई से अतरसुमा मार्ग तीन किलोमीटर, मढ़ाना से शिवराजपुर मार्ग की दूरी 2 किलोमीटर, कटरा से सारंगपुर 4 किलोमीटर, कंजिया से बराहटा दूरी 4 किलोमीटर, कछारगांव बड़ा से कोसमघाट दूरी 4 किलोमीटर, इमलिया से सोनारखेड़ा 2 किलोमीटर, ग्राम इटौली से गौरा दूरी 2 किलोमीटर, देवरी से महगवां दूरी 3 किलोमीटर, मुख्य मार्ग से ग्राम छाहर से 8 किलोमीटर, ग्राम करही से खिरहनी मार्ग 2 किलोमीटर, करही से नैगवां 2 किलोमीटर, ग्राम पंचायत कटरिया से कोटल्ले 2 किलोमीटर आदि ग्रामों की सड़क ज्यादा खस्ताहाल है जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों को बारिश के समय व अन्य मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन गांवों के बच्चों को अध्यापन कार्य के लिए एवं ग्रामीणों को व्यवसायिक कार्यों से ढीमरखेड़ा या उमरियापान आना जाना पड़ता है इससे इन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने बड़वारा विधायक धीरेंद्र बाहदुर सिंह को पत्र के माध्यम से बताया कि देवरी से बिछिया मार्ग, ग्राम पंचायत छोटाकछार गांव से ग्राम पंचायत घुघरा तक की सड़क कच्ची है जो की पूरी तरह से गड्डों में तब्दील हो चुकी है जिसके कारण बारिश के मौसम में दोनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री से आपेक्षा की है कि उक्त सभी मार्गो को मुख्यमंत्री सड़क योजना में जोड़ कर सड़क निर्माण जल्द से जल्द करवाया जावे जिससे ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Back to top button