क्राइम

लोकायुक्त ने जनपद के बाबू सचिव सहित कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत कांड में धर दबोचा


विदिशा । विदिशा जिले की जनपद पंचायत ग्यारसपुर के अंतर्गत ग्राम बोरी रामपुर के सचिव गिरवर सिंह यादव, जनपद पंचायत के बाबू सहायक ग्रेड तीन सुरेश शर्मा एवं कंप्यूटर ऑपरेटर गोवर्धन कुशवाह को 5000 रुपयों की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त भोपाल द्वारा रंगे हाथो पकडा गया।
आवेदक गोलू लोधी उर्फ़ हिम्मत सिंह लोधी निवासी ग्राम खेरुआ पड़रात ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंभीर ने लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर को शिकायत की थी की उसके चाचा चिरोंजीलाल लोधी का स्वर्गवास हो गया है ।उनकी मृत्यु होने से श्रमिक की मृत्यु पर शासन की ओर से 2 लाख रुपयों की अनुग्रह सहायता राशि चाचा की पत्नी के खाते मे प्राप्त भी हो गयी थी। इस राशि के खाते मे आने के बाद से ग्राम बोरी रामपुर का सचिव गिरवर सिंह यादव उस पर 10000 रुपयों की रिश्वत देने के लिये दवाब बना रहा था।
यह रिश्वत सचिव के द्वारा जनपद के बाबू सुरेश शर्मा के लिये मांगी जा रही थी जो की जनपद पंचायत ग्यारसपुर मे कार्य करता है,।
दोपहर के समय क़ृषि उपज मंडी विदिशा के मैन गेट पर आरोपी सचिव गिरवरसिंह यादव को आवेदक गोलू लोधी से से 5000 रुपयों की रिश्वत लेने पर रंगे हाथों पकड़ लिया।
रिश्वत राशि जब सचिव गिरवर ने बाबू सुरेश शर्मा को जनपद पंचायत कार्यालय मे दी तो सुरेश ने रिश्वत के रूपये कंप्यूटर ऑपरेटर गोवर्धन कुशवाह को देने के लिये कहा. गिरवर ने जैसे ही 5000 रूपये गोवर्धन को दिए लोकायुक्त भोपाल की टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए अन्य दोनों आरोपियों को मौक़े पर ही पकड़ लिया।
आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button