मध्य प्रदेश

सिलौंडी मंडल में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी मंडल के प्रत्येक बूथों में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों ,बूथ अध्यक्ष और समस्त कार्यकर्ता की मौजदूगी में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ग्राम नेगाई में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि की ।
नेगाई में मंडल मंडल अध्यक्ष और कार्यालय मंत्री विनोद राय , मंडल उपाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने एक पेड़ मां के नाम पर लगाया। सिलौंडी में उपसरपंच राहुल राय,पंच राजेश राय, बूथ अध्यक्ष गोपी मिश्रा,बूथ अध्यक्ष बैजू दहिया ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि दी । सिलौड़ी मंडल के कछार गांव , अतरसुमा दशरमन, हरदुआ , संतुरा, सुनारखेडा सहित सभी बूथ में कार्यकर्ता ने बलिदान दिवस मनाया।

Related Articles

Back to top button