मध्य प्रदेश

सीईओ ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा, कार्य में प्रगति लाने दिए निर्देश

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद सभागार कक्ष में सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सहायक यंत्री, उपयंत्री नोडल अधिकारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा योजनाओं के प्रभारी मौजूद रहे। जनपद सीईओ ने जल जीवन मिशन, समग्र आई केवाईसी, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों और प्रकरण, लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त प्रकरण, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण /जनमन, 15 वें वित्त, जनपद, सांसद, विधायक एवं राज्यसभा सांसद मद से स्वीकृत कार्यों की स्थिति, जनमन वाली ग्राम पंचायत में ग्राम सभाओं के आयोजन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने आदि के संबंध में सचिव, रोजगार सहायक योजना प्रभारी और तकनीकी अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। यजुवेंद्र कोरी ने न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण तय समय सीमा में किया जाए। समीक्षा करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ ने कहा कि विभिन्न मदों से स्वीकृत निर्माण कार्यों को नियत समय सीमा में गुणवत्ता के साथ तकनीकी मानकों का पालन करते हुए पूर्ण कराएं। समीक्षा बैठक में सहायक यंत्री आनंद उसरेठे, उपयंत्री मनीष हल्दकार, ओपी गुप्ता, आवास और एसबीएम प्रभारी, बीपीओ, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button