मध्य प्रदेश

चौरसिया आदर्श विवाह सम्मेलन 26 मई को गढ़ाकोटा मंगल भवन से होगा

गढ़ाकोटा। चौरसिया प्रेम समिति की एक आवश्यक बैठक समाज अध्यक्ष डॉ हरीश चौरसिया के मार्गदर्शन में दीपचंद चौरसिया के घर पर आहूत की गई जिसमें आदर्श विवाह सम्मेलन कराने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि समाज का आदर्श विवाह 26 मई को शादीघर से सम्पन्न होगा। जिसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 अप्रैल तक जिन युवक-युवतियों के पंजीयन पूर्ण हो जायेगे उनको उक्त योजना का लाभ मिल सकेगा। यह सम्मेलन प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के संरक्षण व मुख्य आथित्य में होगा। सभी बर-बधुओं को मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा शासन द्वारा दी जाने वाली निर्धारित विवाह सामग्री भी प्रदान की जावेगी इसके अलावा समाज की ओर भी जोड़ो को उपहार भेट किया जाएगा। सभी वर-बधु के पंजीयन के लिए समाज के सहयोग हेतु 4100/रुपए देने होगा। बैठक मे सचिव दामोदर चौरसिया, राकेश, डॉ अभय, कृष्णकांत, रामसजीवन, माखनलाल, कनछेदी, सुनील, हरीशंकर, मुन्नालाल आदि स्वजातीय शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button