मध्य प्रदेश

ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर “बाल मेला” का आयोजन

सिलवानी। ग्राम जमुनिया स्थित ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान, वंदे मातरम् एवं विद्यालय प्रार्थना “सुबह सवेरे लेकर प्रभु नाम तेरा…” के साथ हुई।
स्कूल संचालक पुष्पेंद्र कुमार कुशवाहा ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया तथा चाचा नेहरू के व्यक्तित्व एवं बच्चों के प्रति उनके प्रेम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों ने अपने-अपने घरों से सामग्री लाकर छोटी-छोटी दुकानें सजाई और व्यापारिक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया।
संचालक ने बच्चों को व्यापार शुरू करने की प्रक्रिया, लाभ-हानि की गणना और व्यवसाय कौशल की जानकारी दी। बच्चों द्वारा लगाई गई दुकानों का उद्घाटन भी स्कूल संचालक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में दुकानदार बच्चों से उनके लाभ-हानि का मूल्यांकन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ—मोहित लोधी, पियूष नाथ, ओममणि लोधी, कल्याणी राय, निकिता राय, अंशिका राय, मुस्कान लोधी, हेमलता कुशवाहा, कंचन लोधी, प्राची खरे, अनुपमा श्रीवास्तव, मृत्युंजय नाथ, सुरदीप लोधी, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे। सभी बच्चों को मिठाई एवं टॉफियां वितरित कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Back to top button