मध्य प्रदेशराजनीति

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चैनपुर में आदिवासी परिवार के साथ किया पारंपरिक भोजन

सिलवानी। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने चैनपुर गांव पहुंचकर स्थानीय निवासी रामकृष्ण आदिवासी के घर का ग्रह प्रवेश कराकर,पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया। भोजन के दौरान आदिवासी परिवार ने पारंपरिक रीति से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हमारा जनजातीय समाज केवल संस्कृति और परंपराओं में ही समृद्ध नहीं है, बल्कि अपने व्यवहार, आत्मीयता और सत्कार में भी अद्वितीय है। अपनेपन, सादगी और प्यार से परोसे गए भोजन ने केवल पेट ही नहीं, मन को भी तृप्त कर दिया। और कढ़ी के अद्भुत स्वाद का तो कहना ही क्या।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की इस आत्मीयता और सादगी में भारतीय समाज की असली पहचान बसती है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button