पर्यावरणमध्य प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत महाविद्यालय में स्वच्छता जागरुकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत छात्र छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली मैं न गंदगी करूंगा और न किसी को करने दूंगा। मैं अपने जीवन में एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करूंगा। मैं एक प्रभावशाली प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए प्रयास करूंगा। मैं इस दृढ़ विश्वास के साथ गांव और कस्बों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का प्रचार करूंगा।
कार्यक्रम अधिकारी डा अभिलाषा चौरसिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन शारीरिक श्रम करने एवं स्वस्थ रहने तथा स्वच्छता में सभी की भागीदारी की अपील की, उन्होंने कहा कि हम अपने महाविद्यालय के साथ-साथ अपने घर और जहां हम रहते हैं वहां भी स्वच्छता का ख्याल रखें और साफ सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं रखने में अपना योगदान दें । कार्यक्रम में उपस्थित सभी को
स्वच्छता जागरुकता की शपथ डॉ दिव्या शुक्ला ने दिलवाई। कार्यक्रम अधिकारी डा अभिलाषा चौरसिया के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरुकता की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button