पर्यावरणमध्य प्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत आयोजित किया गया स्वच्छता संवाद

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिहोरा नगर पालिका में नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं व्यापारियों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें निम्न मुद्दों पर सहमति बनी
जैसे कि सभी दुकानदार अपने दुकानों के सामने नीले रंग का डस्टबिन एवं घरों पर नीले एवं हरे रंग के डस्टबिन रखे जाएं। पन्नी का उपयोग कम किया जाए, नर्मदा लाइन जल को व्यर्थ बहने से रोका जाए।
डिवाइडर रोड के कार्य को अतिशीघ्र पूरा कराया जाए,
रविवार को सिहोरा में व्यापारीयों एवं नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा पैदल मार्च निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया जायेगा।
बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र ओझा सहित व्यापारी संघ से विनोद खत्री, विनोद सेठी, प्रमोद चौधरी, सुनील चक्रवर्ती, सुप्पी बर्मन, आनंद जैन, सुनील दुबे, आशीष सोनी, आशीष सरदार , मोनू कटहल, साकेत पाण्डेय, अनिल जैन, अमित खत्री एवं अन्य सभी अधिकारी गण एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button