मध्य प्रदेश

रायसेन में स्वच्छता सर्वेक्षण : नगर पालिका परिषद ने चलाया सफाई अभियान, 2 टीमों के 35 कर्मचारियों ने खाली कराए प्लाट

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रोज नगर पालिका के अधिकारी और स्वच्छता सर्वेक्षण2023 की नोडल अधिकारी रश्मि सिंह व उनके कर्मचारी पूरी जी जान से शहर को स्वच्छ बनाने में लगे हुए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के नोडल अधिकारी सिंह ने आगे बताया शुक्रवार सुबह से नपा की एक टीम ने दरगाह से सागर तिराहे तक सफाई अभियान चलाया। वहीं दूसरी टीम सागर रोड पर खाली पड़े प्लॉट और रोड के किनारे सफाई कर रही है। शहर में पड़े सैकड़ों खाली प्लाटों में नपा रायसेन वद्वारा सफाई कराकर इसके बाद प्लॉट मालिकों को हिदायत दी जाएगी। अपने प्लाट पर या तो निर्माण कार्य करें या फिर बाउंड्रीवाल करवाएं। जिससे लोगों द्वारा इन खाली प्लाटों में कचरा नहीं फेंका जाएगा।
गीला सूखा कचरे को करवाए जा रहा अलग……
वहीं कचरा वाहन के साथ नगर पालिका परिषद के कर्मचारी घरों पर जाकर लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग करवाने के लिए समझाइश दे रहे हैं। वहीं गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर लिया है। वहीं नपा कचरा वाहन में भी गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित की गईं।

Related Articles

Back to top button