पर्यावरणमध्य प्रदेश

कलेक्टर अरविंद दुबे औऱ एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने किया पौधरोपण

बोले पौधों की परवरिश बच्चों के समान करें,
रायसेन जिले में 5 मार्च तक चलाया गया पौधरोपण महाअभियान
कलेक्टर, एसपी ने नागरिकों से की पौधरोपण करने की अपील

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले में पांच मार्च तक बड़े पैमाने पर चलाए गए पौधरोपण महाअभियान के तहत जनजातीय कार्य विभाग द्वारा रायसेन में बायपास रोड स्थित शासकीय कन्या शाला परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल द्वारा पौधरोपण कर शुभारंभ किया गया। कलेक्टर दुबे ने नागरिकों, समुदायों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित विभिन्न संगठनों से भी इस महाअभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की है। इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, जनजातीय कार्य विभाग की जिला संयोजक सुश्री सरिता नायक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। कलेक्टर दुबे ने कहा कि बिगड़ते ग्लोवल वार्मिंग सिस्टम को सुधारना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है।धरती को हरियाली की पूर्ति हरेभरे पौधों का रोपण कर की जा सकती है। एसपी शाहवाल बोले कि पौधरोपण के बाद उनकी परवरिश बच्चों के समान सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाकर करना चाहिए। पीआईयू के ईई आरके झा, एसडीओ एके दुराफे ने कहा कि पौध रोपण कर धरती को हराभरा रखने वनों में पेड़ों की कटाई रोकना सभी का कर्तव्य बनता है।उन्होंने कहा कि पौधरोपण महाअभियान के तहत नागरिकों को वायुदूत ऐप पर पंजीयन कर पौधरोपण करते हुए फोटो अपलोड करना है।

Related Articles

Back to top button