मध्य प्रदेश

संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सहित विभागीय अधिकारियों ने किया रायसेन का दौरा

पशु चिकित्सा विभाग की चल रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग रायसेन में शुक्रवार को दोपहर संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ पीके अग्रवाल से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियानवयन के बारे में वन टू वन चर्चा की गई।
इसके बाद पशु हॉस्पिटल के कृतिम गर्भाधान केंद्र, मेडिसिन गोडाउन, सहित डीआई लैब, स्थापना कक्ष, लेखापाल कक्ष पशु चिकित्सालय का अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इस मौके पर संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग भोपाल संभाग डॉ जयंत तपासे उप संचालक राज्य पशु रोग प्रयोगशाला, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं रायसेन डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल, डॉ विनीत तिवारी पशु चिकित्सक, डॉ एसके कपूर पशु प्रजनन अधिकारी, डॉ आरके शुक्ला, अकाउंटेंट कैलाश कुमार रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button