मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन तथा समाधान ऑनलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा

समय सीमा के भीतर सुलझाएं, आमजनों की समस्या शिकायतों को, लापरवाह अफसरों की अब नहीं होगी खैर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव

रायसेन। सीएम हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन में लंबित समस्याओं और शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के अंदर ही हल कराएं। इस मामले में लापरवाह अधिकारियों को किसी भी सूरत अब बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितनी भी एप्रोच वाले भी क्यों न हों। इस तरह के आदेश कड़े तेवर दिखाते हुए कलेक्टर अरविंद दुबे ने देते हुए निर्देशित किया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा विभागों में समय सीमा वाले लंबित पत्रों, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की अधिक संख्या में शिकायतें लंबित हैं।वह कार्यालय में ही शिविर आयोजित कर शिकायतकर्ता को बुलाकर चर्चा करें और नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निराकरण सुनिश्चित कराएं।
  कलेक्टर दुबे ने समाधान ऑनलाइन में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विधानसभा प्रश्नों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए हैं। महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा जिन ऑगनबड़ियों को गोद लिया गया है। वह उनका निरीक्षण कर व्यवस्थाएं, पोषण आहार सहित शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का जायजा लें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने कहा कि आपकी सरकार आपके साथ शिविर के माध्यम से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। सभी अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को पात्रतानुसार लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन पीएम आवासों का भी निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों से कहा। बैठक में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पीएचई, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आरईएस, आदिम जाति कल्याण विभाग सहित कई विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button