मध्य प्रदेश

पुरानी पेंशन को लेकर सरकार पर बरसे शिक्षक संगठन रायसेन में चर्चा के दौरान पत्रकारों से बोले- दबाव की राजनीति नहीं चलेगी, जरूरत पड़ी तो करेंगे आंदोलन

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
मप्र शिक्षक संघ जिला इकाई रायसेन के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ठाकुर, आजाद अध्यापक संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष सीताराम रैकवार अध्यापक संगठन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सक्सेना, सांची ब्लॉक अध्यक्ष गगन खत्री ने बताया कि शिवराज सरकार, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शिक्षकों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू न करने को लेकर उन्होंने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह पूरे प्रदेश में बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है यदि जरूरत पड़ी तो है पुरानी पेंशन स्कीम लागू कराने के लिए आंदोलन भी करेंगे। अगर राजस्थान छत्तीसगढ़ दे रहे हैं तो मध्य प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन देने में क्या दिक्कत है। उन्होंने भोपाल में पेंशन के लिए हड़ताल पर बैठने वाले कर्मचारियों के टेंट हटाने को लेकर भी कहा कि पुलिस दबाव में है यह सरासर अन्याय हैं। शिक्षकों के साथ बरती जा रही दमनकारी नीति का विरोध करते बोले कि अगर मप्र सरकार ने अभी भी अपना अड़ियल रवैये को नहीं बदला तो आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में इस मनमानी की कीमत पराजय के रूप में चुकानी पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button