मध्य प्रदेश

कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत के बाद भी नही हटा नेगाई की सरकारी भूमि से कब्जा

धान खरीदी केंद्र स्थल भी अतिक्रमण की चपेट में
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा विकासखंड के सिलौंडी से समीपवर्ती ग्राम पंचायत नेगाई में राज्स्व विभाग की लगभग 250 एकड़ भूमि शासकीय रिकार्ड में दर्ज है। जिसमें चारवोई की भी शामिल है जिसमें गांव के दबंग लोगो ने कब्जा कर कृषि कार्य कर रहे है।
शासन की आवश्यक योजनाओं के क्रियावन हेतु जैसे गौशाला , कृषि उपज मण्डी, बस स्टैंड, नर्सरी बनाने भूमि की मांग की जा रही है।
प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने अतिक्रमण अलग कराने निरीक्षण भी कर लिया।
लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटवाया गया । अभी वर्तमान में सरकारी धान खरीदी स्थल पर भी ग्राम के दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है।
नेगाई के जागरूक लोगों ने श्री वीरासन मंदिर में हुई कलेक्टर जनसुनवई और जिला स्तर कटनी में कलेक्टर जन सुनवाई में भी नेगाई की सरकारी भूमि से अतिक्रमण अलग कर आवारा पशु की व्यवस्था करने की मांग की थी लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई भी करवाई नही किया है।

Related Articles

Back to top button