मध्य प्रदेशराजनीति

समाजवादी आंदोलन के पुरोधा मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर शनिवार को दमोह में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों, मूल्यों और समाजवादी विचारधारा को याद कियज्ञं इस आयोजन में समाजवादी पार्टी दमोह के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम यादव, राम यादव, राजेन्द्र यादव, रमेश्वर कुशवाह, प्रदीप यादव, निखिल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, समर्पण और गरीबदृकमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। जिला अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार थे, जिन्होंने देश की राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जन-जन तक पहुँचाया और किसानों, नौजवानों तथा कमजोर वर्गों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाया।

Related Articles

Back to top button