सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान हेतु कलेक्टर सम्मानित
राज्यपाल की ओर से कलेक्टर को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सौंपा प्रशंसा पत्र
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित कर सराहनीय देने के लिए महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे को प्रशंसा पत्र और शील्ड प्रदान किया गया है। महामहिम राज्यपाल की ओर से यह प्रशंसा पत्र और शील्ड कलेक्टर दुबे को, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार भानू प्रताप सिंह द्वारा सौंपा गया।
इस अवसर पर कलेक्टर दुबे ने सभी अधिकारियों, आमजन से सैनिक कल्याण बोर्ड निधि में उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग करने करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक बहुत ही कठिन परिस्थितियों तथा मुश्किल क्षणों में हर समय देश की सीमा की रक्षा करते हैं एवं भारत की अर्थव्यवस्था तथा भव्यता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सैनिक अपनी अमूल्य सेवाओं के द्वारा बाढ़, भूकंप, तूफान तथा प्राकृतिक विपदाओं के समय देश की सहायता करते हैं। हम भी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग देकर सेना की त्याग और सेवा की उत्कृष्ट परम्परा के सहयोगी बनने के लिए गौरव का अनुभव कर सकते हैं। इस अवसर पर डीएफओ अजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।



