क्राइममध्य प्रदेश

खमरिया मौजीलाल में खुलेआम बिक रही अवैध शराब ग्रामीणों ने दमोह एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा ।  जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम खमरिया मौजीलाल में विक रही अवैध शराब को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक दमोह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव में आए दिन झगड़ा एवं गाली गलौज से गांव का माहौल बिगड़ा हुआ है गांव के पास ही बने स्कूल के करीब 50 मीटर की दूरी पर खुलेआम शराब बेंची जाती है जिसका प्रभाव स्कूल छात्र छात्राओं पर पड़ रहा है बच्चियों को डर का माहौल बना रहता है घर से आने जाने में भी परेशानी होती है । इसी संबंध में 24 जुलाई 2023 को नोहटा थाना में गांव खमरिया मौजीलाल के नीलेश सिंह, रत्नेश, रवि सिंह, राजा, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र रोहित, सिंह, भोजराज कमलेश, हल्लू कम्मू, कमल सिंह, बबलू, पूरन सिंह, अजय, गोविंद रजक राम जी महीप सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा था नोहटा थाना आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से गांव के ही नीलेश सिंह ने बताया कि नोहटा थाना आवेदन देने के बाद अवैध शराब बेचने वाले आरोपीयों द्वारा हम लोगों को डराया धमकाया जा रहा है भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय प्रचार मंत्री भुज्जीलाल एवं संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह ने बताया कि ग्राम खमरिया मौजीलाल के राजेश सिंह, बंटू उर्फ बीरेंद्र सिंह द्वारा खुलेआम काउंटर लगाकर शराब बेची जा रही है इन लोगों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। खमरिया मौजीलाल की शराब बंद नहीं होती तो भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ग्राम वासियों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर एसपी ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button