मध्य प्रदेश

ट्रक और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत, दो की मौत, दो रेफर और 5 घायल

मौके पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल में मौजूद
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा में दमोह से जा रहे ट्रक और बटियागढ़ से आ रहे ऑटो रिक्शा की भिड़ंत होने में करीब आधा दर्जन जन गंभीर रूप से घायल होने पर 108 से दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज सीएमएचओ डॉ मुकेश कुमार जैन और सिविल सर्जन राकेश राय की मौजूदगी में डॉक्टर राहुल जैन, डॉक्टर चक्रेश चौधरी, डॉक्टर सुधीर आर्य, डॉक्टर उमेश तंतुवाए, डॉक्टर विक्रांत चौहान, डॉक्टर राहुल चौधरी, डॉ मनीष संगतानी और टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के बताए अनुसार घायलों में वीरेंद्र सिंह लोधी, दिलीप सिंह, जब्बार खान, अच्छे लाल, जयसिंह उर्फ दुर्गेश सिंह, अविनाशी पाठक है और पुष्पेंद्र तिवारी तथा देवकी पति दयाराम कुशवाहा 32 बक्सवाहा को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया जा रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी पहुंचे. जहां मौजूद चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी और बटियागढ़ पुलिस से जानकारी ली।
यहां जिला अस्पताल में एडीएम मीना मसराम, एसडीएम दमोह आरएल बागरी, एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार ग्रामीण रॉबिन जैन, तहसीलदार वृंदेश पांडे और भी अधिकारी मौजूद है‌।

Related Articles

Back to top button