मध्य प्रदेशहेल्थ

डॉक्टर्स की 2 घंटे की हड़ताल से सैकड़ों मरीज हुए परेशान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय चिकित्सक महासंघ के आव्हान पर शासकीय सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुबह 10 से 12 तक 2 घंटे की हड़ताल पर रहे । इस बीच ओपीडी सहित अस्पताल परिसर में मरीजों का तांता लग गया। अपने -अपने कक्ष से 2 घंटे तक डॉक्टर्स नहीं रहने के बाद डॉक्टर्स जब पहुंचें तो मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई । पहले अपने को दिखाने की आपाधापी में मरीजों के बीच तीखी बहस भी हुई । कुछ देर के लिए अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल फैला रहा। बमुश्किल डॉक्टर मरीजों को एक-एक कर देख सके।
कई मरीजों का कहना है कि जब 2 घंटे की हड़ताल में अफरा तफरी मच गई, यदि सभी डॉक्टर्स आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए तो गंभीर मरीजों का क्या होगा .. ? ऐसे में जबकि निजी चिकित्सक भी हड़ताल को समर्थन देने की बात कर रहे हैं । सरकार को चाहिए कि तत्काल हड़ताल समाप्त कराने की व्यवस्था करें, अन्यथा गंभीर स्थिति निर्मित होने की संभावना है ।

Related Articles

Back to top button