कम्प्यूटर आपरेटर ने प्रिंट रेट से आधिक दामों में बेच दी खाद

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमारियापान । ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में के अन्तर्गत सहकारी समिति देवरी मगेला का नया मामला कम्प्यूटर आपरेटर अतुल गर्ग ने किसानों को खाद्य अधिक दामों में बेच दिया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा को ज्ञापन सौंपा। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने जांच दल गठित की गई जिस पर कृषि वरिष्ठ अधिकारी रमेश सिंह श्याम, खाद्य आपूर्ति अधिकारी बृजेश जाटव ने जब किसानों से जानकारी ली तो हकीकत सामने आई। किसानों को जो खाद्य परमीट काट गया उस पर शासन डीएपी का रेट 1250 रुपए है लेकिन कम्प्यूटर आपरेटर अतुल गर्ग द्वारा 1475 रूपए वसूले गये। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा खाद्य किसानों को ना बांट कर अधिक दामों में बेच दिया जाता है जबकि कम्प्यूटर आपरेटर को खाद वितरण की परमीशन किसने दे दिया यहां से अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस संबंध में बृजेश जाटव खाद्य आपूर्ति अधिकारी ढीमरखेड़ा का कहना कि सहकारी समिति देवरी मंगेला के किसानों ने जो कम्यूटर आपरेटर पर आरोप लगे हैं वह जांच में सत्य पाए गए हैं पंचनामा तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है।



