अपने क्षेत्र में बने स्थानीय उत्पादों को प्रमोट करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य : सांसद राहुल सिंह लोधी

सांसद राहुल लोधी ने लोकल फॉर वोकल के तहत ग्राम परसोरिया पहुंचकर कारीगर हरि प्रजापति से खरीदे दिये
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दीपावली के पावन अवसर पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान “वोकल फॉर लोकल” के तहत सांसद राहुल सिंह लोधी ने आज दमोह संसदीय क्षेत्र की विधानसभा दमोह के ग्राम पंचायत परसोरिया में मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुशल कारीगर हरि प्रजापति से दीपक खरीदे एवं उनसे संवाद किया, साथ ही उन्होंने कुछ दिये भी बनाये।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शुरू से ही वोकल फॉर लोकल के तहत देश की मिट्टी के द्वारा जो भी चीज़ बनाई जाती है, चाहे वो मिट्टी के बर्तन हो और चाहे वो यहाँ का भोजन हो, उसको शुरुआत से ही प्रोत्साहन कर रहे है। आज वोकल फॉर लोकल को लेकर मुझे दमोह विधानसभा के परसोरिया जाने का मौका मिला। वहां पर हरि प्रजापति के द्वारा अच्छे दीये बनाए जाते हैं। आज मैंने भी यहाँ दीये बनाए। उन्होंने कहा उद्देश्य केवल हमारा यही है कि जो हमारे लोकल उत्पाद हैं, उनको हम खरीदे और जो हमारा पैसा है वह हमारे लोगों तक जाए। उन्होंने दिवाली की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा इन दीपकों में कारीगरों की मेहनत और हमारे त्योहारों की रोशनी जलती है, हमारे गांव, मोहल्ले और शहर में जो मेहनत करके मिट्टी के दीये बनाते हैं, हम उनसे दीये खरीदे और पैसा हम यहाँ वहाँ आइटमों में व्यर्थ न करे।
उन्होंने सभी से आग्रह करते हुये कहा है कि लोकल से ख़रीददारी कर प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करें। धनतेरस और दीपावली पर लोकल से ख़रीददारी करेंगे, तो सभी की दीपावली खुशियों से भर जाएगी।



