मध्य प्रदेशराजनीति

1 फरवरी को कांग्रेस चलाएगी घर -घर चलो अभियान : शैलेन्द्र पटेल

संगठन की गतिविधियों, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को पहुंचाएं जन जन तक: संजय मसानी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
आगामी एक फरवरी से कांग्रेस पार्टी घर घर चलो सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। इस सदस्यता अभियान में हरेक संगठन के नेता कार्यकर्ता पूरी ताकत लग्ननिष्ठा के साथ जुट जाएं। यह बात इछावर के पूर्व विधायक एवं रायसेन जिले के कांग्रेस जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र पटेल ने शुक्रवार को शाम जिला कांग्रेस कार्यालय रायसेन में आयोजित बैठक में कही। एक फरवरी मंगलवार को देवास में कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, जीतू पटवारी एक बड़े आयोजन में कांग्रेस के घर घर चलो सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। संजय मसानी बोले कि कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि एक फरवरी से शुरू होने जा रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए कट्टे वितरित किए जा रहे हैं। इस अभियान में सभी कांग्रेसजनों को एक बार फिर से जिम्मेदारी निभानी होगी।
बैठक में कांग्रेस महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर, प्रीति ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, संदीप मालवीय, मिर्जा मसर्रत बेग, हकीम उद्दीन मंसूरी, राजेन्द्र सिंह तोमर, राजेश यादव एडवोकेट बेगमगंज, कवींद्र रघुवंशी, शशि सिंह रघु, एतेश्याम बेग, गोल्डी सरदार, रेवाशंकर पटेल गैरतगंज, हसीब हिंदुस्तानी, असलम खान, अबरार खान, रेहान खान एडवोकेट, जावेद अहमद, गुड्डा बघेल, प्रभात चावला, अकील इंडियन, राजू माहेश्वरी, आरिफ पटेल कनोरा, दौलत सेन, प्रियंका सेन, शशि भुवनेश्वर दुबे, अनीस खान, प्रवक्ता मजहर कबीर, मलखान सिंह रावत आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button