उमरिया पान क्षेत्र में जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण, आन बान शान से फहराया गया तिरंगा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरिया पान । वंदे मातरम की गूंज के साथ 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन बान शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जगह जगह फहराया गया । तहसील मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों, शालाओं मैं बड़े धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई । इस मौके पर राष्ट्रीय गीत एवं वंदेमातरम गीत के माध्यम से भारत माता को याद किया गया । ढीमरखेड़ा तहसील कार्यलय में तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे के द्वारा धवारोहण किया. शासकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य आरती धुर्वे, नायब तहसीलदार कार्यालय में नायब तहसीलदार प्रियंका टेकाम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस थाना उमरिया पान में थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, विद्युत मंडल कार्यालय में जेई स्वामी प्रसाद यादव द्वारा, ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल मैं प्रचार द्वारा, नवीन हाई स्कूल पचपेड़ी में पंडित प्रमोद गौतम के द्वारा झंडा वंदन किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत उमरिया पान में प्रधान श्रीमती उमा सोमनाथ चौरसिया के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत देवरी मांगेला में सरपंच संतोष यादव द्वारा, ग्राम पंचायत खुर्द में सरपंच अनिल पटेल द्वारा, ग्राम पंचायत घुघरी मैं सरपंच पंडित प्रमोद गौतम द्वारा, ग्राम पंचायत मंगेली मैं सरपंच श्रीमती सुनीता पटेल द्वारा, ग्राम पंचायत हरदी मैं सरपंच श्रीमती साधना दिक्षित, ग्राम पंचायत पौड़ी काला बी सरपंच लक्ष्मण कॉल द्वारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में बीएमओ डॉक्टर अजय सोनी के द्वारा झंडा वंदन किया गया। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना राजेश चौरसिया के द्वारा, सहकारी सांख समिति मर्यादित उमरिया पान में समिति प्रबंधक अश्विनी शुक्ला के द्वारा, ग्राम पंचायत पचपेड़ी मैं सरपंच शैलेंद्र झारिया द्वारा, ग्राम पंचायत दिल्ली मैं सरपंच श्रीमती अंजना असाटी द्वारा, सहकारी साख समिति मर्यादित मारवाड़ी में शाखा प्रबंधक अजय मिश्रा द्वारा, ग्राम पंचायत बरेली में सरपंच ओम प्रकाश झारिया द्वारा, ग्राम पंचायत पिपरिया शुकुल मैं सरपंच फागूराम पटेल द्वारा, सहकारी साख समिति मर्यादित जिन्ना पिपरिया मैं समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा, ग्राम पंचायत बरोदा मैं सरपंच श्रीमती उषा किरण गर्ग द्वारा, सरकारी समिति मर्यादित देवरी मंगेला मैं समिति प्रबंधक वीरेंद्र गर्ग द्वारा, ग्राम पंचायत टोला मैं सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बाई पटेल द्वारा, ग्राम पंचायत पिपरिया सलामन मैं सरपंच श्रीमती ममता बाई यादव द्वारा, सहकारी साख समिति मर्यादित ढीमरखेड़ा मैं समिति प्रबंधक संजय पांडे के द्वारा, ग्राम पंचायत भटकवा मैं सरपंच श्रीमती अर्चना काछी द्वारा, ग्राम पंचायत बम्हनी में सरपंच राजाराम काछी द्वारा, ग्राम पंचायत छोटा कछार गांव मैं सरपंच श्रीमती संजो बाई द्वारा, ग्राम पंचायत बढ़ाना मैं सरपंच गोविंद प्रताप सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। झंडा चौक भारत स्तंभ मैं पंडित मौजी लाल पौराणिक एवं आजाद चौक मैं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडित ललित गौतम के द्वारा ध्वजारोहण कर प्रसाद वितरण किया गया गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नगर के गणमान्य जानो एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
शान से लहराया गौरवशाली तिरंगा
73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर करौंदी स्थित देश के भौगोलिक केंद्र बिंदु में सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने धवजारोहण कर सलामी ली। इस अवसर पर समाजसेवी ब्रजेश पटेल, राजेश ब्यौहार, भोलेराम कोरी,सरपंच राजाराम काछी.राजकुमार पटेल, मनोहर डहरिया, रघुनंदन राजपाल, सुरेश पटेल, चंद्रेश चौरसिया उपस्थित रहे, महर्षि वेद विज्ञान विधापीठ करौंदी में प्रभारी अरविंद सिंह, शासकीय महाविधालय उमरियापान में प्रभारी प्राचार्य आरती सोनकर, सरस्वती विधालय में अध्यक्ष डाक्टर आरसी मिश्रा, पुष्कर स्कूल में प्राचार्य धनंजय दुबे, घुघरी पंचायत में प्रधान प्रमोद गौतम ने गौरवशाली तिरंगा फहराकर सलामी ली।




