भोपाल आंदोलन में माधव नगर से भी पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

भोपाल जाने जबरदस्त उत्साह1
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के मार्गदर्शन में विधानसभा घेराव हेतु भोपाल चलने माधव नगर ब्लाक कांग्रेस आवश्यक बैठक प्रभारी एवं जिला शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी एवं प्रभारी जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता झम्मतमल थारवानी की विशेष उपस्थिति में एवं ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर बहरानी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा प्रदेश की जनता के साथ किये हो रहे अन्याय एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया जायेगा, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रेम बत्रा कहा तीन मुद्दों पर सत्ता पर काबिज भाजपा द्वारा जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है, 3 क के कर्ज, करप्शन, क्राईम के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आह्वान पर भोपाल चलकर जनता की परेशानियों को आगे लाना होगा ।
कटनी जिला कांगेस के उपाध्यक्ष झमटमल ठारवानी ने कहा की भाजपा राज में जनता को परेशान किया जा रहा और आम जनता की तो सुध लेने तक को कोई तैयार नहीं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर बहरानी ने कहा माधव नगर से 50 कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे।
बैठक में माधव नगर मंडलम के अध्यक्ष राम मूलवानी, जीयल दास परस्वानी पूर्व पंच माधव नगर, देवीदास तुल्स्यानी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, जयरामदास गुरनानी महांमंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, विजय चांदवानी महामंत्री जिला कांगेस कमेटी, विजय वाधवानी, वरंदमल चांदवानी, नंदलाल चेलानी, सच्चानंद झामनानी, कौशलाधीश शर्मा, विक्रम पुरुस्वानी, रोहित भोजवानी, अशोक बहलानी, सुरेश लालवानी, गोविंद कुकरेजा, चंद्र कुकरेजा, लक्ष्मण नंदवानी, श्रीचंद्र मनवानी, रामचंद मूलवानी, पप्पू आडवाणी, परमानंद माखीजा, सच्चानंद मोटवानी आदि कांगेस जन उपस्थित हुये।



