भांजे और भतीजे ने की हत्या, आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । दिनांक 11 दिसंबर 2024 को थाना बरेली में फरियादी हेमराज पिता बलीराम विश्वकर्मा उम्र 45 साल निवासी ग्राम ढाबला थाना बरेली जिला रायसेन ने रिपोर्ट किया कि आरोपी राजेश व विधि का उल्लघन करने वाला किशोर ने रामकुमार की डोरी से घोट कर हत्या कर दी व शव को छुपाने के उद्देश्य से कुए में फेक दिया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बरेली में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 809/24 धारा 103(1), 238(a), 3(5) BNS का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया था।
प्रकरण की गभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी बरेली सुरेश कुमार दामले के द्वारा थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियो की तलाश / पतारसी प्रारंभ की गई।
अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से सूचना पर आरोपिगणो को ग्राम सोजनी से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया तो आरोपी राजेश ने बताया कि रामकुमार मामा मेरे प्रेसंग की बात सब को बताने की धमकी दे रहा था व आरोपी विधि का उल्लघन करने वाला किशोर ने बताया कि रामकुमार चाचा मेरी मां ओर बहिन के बारे में उल्टी सीधी बात करता था इसी बात पर से दोनो मिलकर डोरी से गला घोट कर हत्या कर दी व शव को छुपाने के उद्देश्य से कुएं में फेक दिया। आरोपीगण राजेश पिता सुमरन विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी ढाबला थाना बरेली जिला रायसेन एवं विधि का उल्लघंन करने वाले विधि का उल्लघन करने वाला किशोर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरर डोरी को जप्त किया गया है। आरोपी राजेश को आज दिनांक 12 नवम्बर 2024 को न्यायालय बरेली में पेश किया जाएगा। व विधि का उल्लघन करने वाले विधि का उल्लघन करने वाला किशोर को किशोर न्यायालय रायसेन पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी में राजेश पिता सुमरन विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी ढाबला थाना बरेली जिला रायसेन एवं विधि का उल्लघंन करने वाला किशोर निवासी ढाबला बरेली।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता, उनि दीपक वर्मा, उनि नेहा अहिरवार, सउनि रानी चौहान, सउनि विष्णु प्रसाद, प्रआर नारायण भार्गव, आर मुकेश यादव, आर विकास तिवारी, आर विक्रम ठाकुर, आर सतेन्द्र यादव, आर मुकेश पटेल की विशेष भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।



