मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी ।
विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी में कक्षा 8 में अध्ययनरत भैया/बहिनो के लिए कक्षा 7 के भैया /बहिनो के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महेश मिश्रा जिला समिति सदस्य, महेंद्र चौहान जिला प्रमुख, लक्ष्मीनारायण आचार्य सरस्वती शिशु मंदिर संयोजक एवं दिलीप गुप्ता पत्रकार उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अतिथियों द्वारा भैया/बहिनो को आगे की शिक्षा प्राप्त करने एवं स्वावलम्बन बनने व भारतीय संस्कार राष्ट्र भक्ति आदि की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में छात्रों को प्रशस्ति पत्र व पुरुस्कार प्रदान किये गए एवं संस्था के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी द्वारा गुरु शिष्य के विषय पर प्रकाश डाला एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा एवं आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button