मध्य प्रदेश

सर्व स्वर्णकार सोनी समाज विकास समिति द्वारा धूमधाम से मनाई गई अजमीढ़ देव जयंती

जल्द निर्माण होगा सोनी समाज का नवीन भवन
रायसेन। सर्व स्वर्णकार सोनी समाज विकास समिति रायसेन के तत्वावधान में राधा कृष्णन स्कूल परिसर में समाज के आदि पुरुष महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर यशपाल सोनी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजकिशोर सोनी ने की।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
डिप्टी कलेक्टर यशपाल सोनी ने कहा कि महाराज अजमीढ़ देव केवल स्वर्णकार समाज ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के गौरव हैं। उन्होंने अजमेर नगर बसाकर मेवाड़ की नींव रखी। उनके आदर्शों कला, परिश्रम और ईमानदारी पर चलकर ही समाज एकता और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है।
समिति अध्यक्ष राजकिशोर सोनी ने कहा कि जल्द ही सामाजिक सहयोग से जिला मुख्यालय पर समाज का नवीन भवन बनाया जायेगा और बच्चों की शिक्षा के लिए समिति निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान और समाज के वरिष्ठजनों का अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यवसाई और समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथलेश सोनी हरीश सोनी महासचिव अशोक सोनी संरक्षक बद्री प्रसाद सोनी, संजू सोनी, सौरभ सोनी, नवीन सोनी, अखिलेश सोनी, उमाशंकर सोनी, विनोद सोनी, दीपेश सोनी, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष सोनी और आभार कोषाध्यक्ष नीलेश सोनी ने किया.

Related Articles

Back to top button