मध्य प्रदेश
पार्षद देवी सिंह ठाकुर का लंबी बीमारी के बाद निधन
सिलवानी । नगर परिषद सिलवानी के वार्ड 3 के पार्षद देवी सिंह ठाकुर (भैया लम्बू ) का गुरुवार की रात्रि में निधन हो गया है।
वह काफी समय से लाइलाज बीमारी से पीड़ित थे। और उन्होंने गुरुवार की रात्रि में घर में ही अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार यात्रा 30 जनवरी 2026 शुक्रवार को प्रात: 11 बजे उनके निज निवास पंडितपुरा सिलवानी से इन्दिरा आवास वाले मुक्तिधाम ले जाई जावेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह से नगर परिषद के वार्ड 3 का पार्षद का चुनाव जीता था।
उनके निधन से नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई है।
नगर परिषद सिलवानी के 15 वार्डो में 9 वार्ड में भाजपा और 6 वार्ड में कांग्रेस का कब्जा था। भाजपा पार्षद के निधन से भाजपा पार्षदों की संख्या घटकर 8 हो गई है।



