धार्मिकमध्य प्रदेश
मां वीरासन देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी के समीपवर्ती प्रसिद्ध देवी दरबार मां वीरासन में नव वर्ष के पहले दिवस सुबह से ही भक्तो की भीड़ लग गईं। नायब तहसीलदार दिनेश आसाठी, थाना प्रभा तमहंरी शाहिद खान, चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने अपने स्टाफ सहित यातायात व्यवस्था बनाई। भक्तों ने मां वीरासन का दशर्न लाभ लेकर परिवार सहित मेले का आनंद लिया। कटनी जिले के साथ आसपास के जिलों से भी भक्तों का आना मां वीरासन मंदिर में हुआ। मंदिर समिती के सदस्य ओमकार सोनी ने बताया कि सुबह से ही मां वीरासन में भक्तों की लंबी लाइन लगी है आज लगभग 20 हजार भक्तों ने दर्शन का लाभ लिया ।
नव वर्ष के पहले दिवस सिलौंडी के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई।



