मध्य प्रदेश

नशे से नश्वर होता शरीर, बिखरते परिवार, पुलिस ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बुधवार को नशे से नश्वर होता शरीर और बिखरते परिवार थीम पर लघु फिल्म का प्रदर्शन जिला मुख्यालय से आए एलईडी रथ के माध्यम से किया गया।
नया बस स्टैंड सहित सार्वजनिक चौराहों पर प्रदर्शित की गई फिल्म से नशे के विरुद्ध जनजागृति लाई गई।
इस अवसर पर थानाप्रभारी
राजीव उइके ने युवाओं एवं आमजन को हर प्रकार के नशे से दूर रहकर बर्बाद होते जीवन को बचाने की अपील के साथ पुलिसकर्मियों सहित युवाओं एवं समाजसेवियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर समाज को संदेश दिया कि नशामुक्त समाज बनाकर परिवार एवं देश के लिए हम अच्छा काम कर सकते है और आज की युवा पीढ़ी विभिन्न प्रकार के नशे से ग्रस्त होकर अपना जीवन एवं परिवार को बर्बादी की कगार पर ले जा रही है। जिससे बचाने के लिए हमें संकल्प लेना है कि हर प्रकार के नशे से हम दूर रहेंगे और अच्छे शहरी बनकर परिवार एवं समाज का नाम रोशन करेंगे ।
कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाए जाने के पश्चात बस स्टैंडपर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और आह्वान किया कि बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दें यदि कोई परिवार अपने नशा करने वाले परिजन का उपचार करना चाहता है तो उसके लिए भी पुलिस से संपर्क करें उसके लिए निशुल्क उपचार मौजूद है।

Related Articles

Back to top button