अप्रैल 2026 का त्यौहार आगामी महीने में आने वाले व्रतों और त्यौहारों की पूरी सूची देखें

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🔮 अप्रैल 2026 का त्यौहार आगामी महीने में आने वाले व्रतों और त्यौहारों की पूरी सूची देखें
👉🏼 अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर रहने वाला है. इस महीने में न केवल मौसम बदलता है, बल्कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास समाप्त होकर पवित्र वैशाख मास की शुरुआत होती है. महीने की शुरुआत में हनुमान जयंती की शक्ति, और मध्य में बैसाखी तथा अक्षय तृतीया जैसे पर्वों की रौनक देखने को मिलेगी. चाहे दान-पुण्य की महिमा हो या फसलों का उत्सव, यह महीना हर श्रद्धालु के लिए बेहद खास है. आइए, विस्तार से जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कि इस माह कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस तिथि को मनाए जाएंगे, ताकि आप अपनी पूजा-पाठ की योजना पहले से बना सकें.
📖 अप्रैल 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार
❄️ 2 अप्रैल 2026, गुरुवार: हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा व्रत* 🌤️ 03 अप्रैल 2026, शुक्रवार: वैशाख माह का आरंभ*
🐁 05 अप्रैल 2026, रविवार: विकट संकष्टी चतुर्थी* 🤴🏻 09 अप्रैल 2026, गुरुवार: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी*
👸🏻 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार: कालाष्टमी* 🚩 13 अप्रैल 2026, सोमवार: वरुथिनी एकादशी और वल्लभाचार्य जयंती*
🌾 14 अप्रैल 2026, मंगलवार: मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, वैसाखी और सोलर नववर्ष* 🔱 15 अप्रैल 2026, बुधवार: कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत (बुध)*
🌚 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार: वैशाख अमावस्या* 🌝 18 अप्रैल 2026, शनिवार: पराशर ऋषि जयंती और चंद्र दर्शन*
🏹 19 अप्रैल 2026, रविवार: अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती और त्रेता युग दिवस* ☄️ 20 अप्रैल 2026, सोमवार: मातङ्गी जयन्ती, रोहिणी व्रत और संकर्षण चतुर्थी*
🫅🏻 21 अप्रैल 2026, मंगलवार: शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती* 🧙🏼♀️ 22 अप्रैल 2026, बुधवार: रामानुज जयंती और संकंद षष्ठी*
🌊 23 अप्रैल 2026, गुरुवार: गंगा सप्तमी* 👣 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार: बगलामुखी जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी*
👰🏻 25 अप्रैल 2026, शनिवार: सीता नवमी* 🚩 27 अप्रैल 2026, सोमवार: मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती और त्रिशूर पूरम*
🏹 28 अप्रैल 2026, मंगलवार: प्रदोष व्रत (भौम) और परशुराम द्वादशी_*
👸🏻 30 अप्रैल 2026, गुरुवार: नृसिंह जयन्ती और छिन्नमस्ता जयन्ती
🤷🏻♀️ अप्रैल में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
🌏 मंगल का धनु राशि में गोचर: मंगल महाराज 02 अप्रैल 2026 की दोपहर 15:27 बजे शनि देव के प्रभाव वाली कुंभ राशि से निकल कर अपने मित्र बृहस्पति के आधिपत्य वाली मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ये यहां पर 11 मई 2026 की दोपहर 12:50 बजे तक विराजमान रहेंगे।
☄️ बुध का मीन राशि में गोचर: बुध ग्रह शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को रात्रि 00:57 मिनट पर अपने मित्र ग्रह शनि की कुम्भ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति के आधिपत्य वाली मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
🌞 सूर्य का मेष राशि में गोचर: यह गोचर 14 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 9 बजकर 9 मिनट पर होगा। इस विशेष क्षण पर सूर्य देव अपने परम मित्र मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
💫 शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: 19 अप्रैल 2026, रविवार को दोपहर 15:28 बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे।
🪐 बुध का मेष राशि में गोचर: ग्रहों के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध बुध ग्रह 30 अप्रैल 2026 की सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

