मध्य प्रदेश

दमोह मेडिकल कॉलेज का नाम स्वतंत्रता संग्रामी राजा किशोर सिंह के नाम रखा जाएं

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । 1857 की क्रांति के वीर योद्धा एवं दमोह को 6 महीने तक दमोह को आजाद रखने वाले स्वतंत्रता संग्रामी राजा किशोर सिंह के नाम पर दमोह में बनने वाली मेडिकल कॉलेज का नाम रखा जाना चाहिए। यह मांग इसलिए भी जायज है क्योंकि अभी तक राजा किशोर सिंह की ना कहीं मूर्ति रखी गई है। ना उनकी याद में कोई स्मारक बनाया गया है, ना ही किसी संस्थान का नाम रखा गया है। ना ही सरकार ने उन्हें सम्मान देने हेतु कुछ कार्य किए हैं। इसलिए यदि उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो यही है कि जो दमोह में मेडिकल कॉलेज बन रही है उसका नाम राजा किशोर सिंह के नाम पर रखा जाए। पुरजोर तरीके से यह मांग की जाए क्योंकी ये मांग जायज है। दमोह सांसद राहुल सिंह, संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्य मंत्री लखन पटेल एवं विधायक जयंत मलैया से मांग की है कि सरकार और प्रशासन को बताएं कि राजा किशोर सिंह ने इस देश के लिए जिले के लिए आजादी की लड़ाई में बहुत कुछ खोया है। अपनी जमीन जायदाद किला सब कुछ खोने के बाद उनको फांसी पर चढ़ा दिया था। तो क्या हम उनके सम्मान में इतना ही नहीं कर सकते हैं।
कवि चन्द्रभान सिंह लोधी बताया कि राजा किशोर सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखवाने के किए हम लोग पुरजोर मांग रखेंगे। चाहे फिर दमोह से भोपाल ही क्यों न जाना पड़े। लेकिन मेडिकल कॉलेज का नाम राजा किशोर सिंह के नाम पर ही रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button