मध्य प्रदेश

पटवारियों के निलंबन और स्वामित्व योजना का रुका भुगतान को लेकर पटवारियो ने ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझोली । बुधवार को मझोली में पटवारी संघ ने नायब तहसीलदार सुनीता मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर बताया की जिले के सभी पटवारियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा हे फिर भी जिले के अन्य तहसील के पटवारियों को निलंबित कर दिया गया हे जिससे सभी पटवारियों के ऊपर दबाव बन गया है और पटवारी मानसिक तनाव में आ गए हे जिससे ज्ञापन माध्यम से अन्य तहसील के निलंबित पटवरियो के बहाल की मांग की जा रही है। साथ में दूसरे ज्ञापन के माध्यम से बताया कि स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि पट्टा का सर्वे किया गया था जिसका भुगतान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा नही किया जा रहा है, उसका भी भुगतान मझोली के समस्त पटवारियों को किया जाए, ज्ञापन में पटवारी संघ अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संजीव कुमार कुशवाहा, नीतेश यादव, पुलिकित त्रिवेदी, शुभम द्वेवेदी, आरती कोल, शिवपाल, तेजसिंह, राहुल पटेल, यस ठाकुर, निशांत, दीपानशु जैन, संदीप यादव, धनराज, ममता मोटवानी, रोहित तिवारी, अभिषेक पटेल अन्य पटवारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button