मध्य प्रदेशराजनीति

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी को चेक गणराज्य संसदीय मैत्री समूह में सदस्य मनोनीत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी को Czech Republic संसदीय मैत्री समूह का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भारत और चेक गणराज्य के बीच संसदीय स्तर पर संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लोक सभा द्वारा 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों का उद्देश्य विभिन्न देशों के सांसदों के बीच संवाद, सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है, जिससे अंतर-संसदीय संबंध मजबूत हो सकें।
सांसद राहुल सिंह लोधी का इस मैत्री समूह में शामिल होना दमोह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता को बल मिलेगा, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों को भी नई दिशा मिलेगी।
यह पहल वैश्विक मंच पर भारत की संवाद, सहयोग और साझेदारी की नीति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button