मध्य प्रदेश

दतला नदी महोत्सव 16-17 अप्रैल को विरासन मंदिर प्रागंण पाली में

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पानी की अनुलब्धता ग्रामीण क्षेत्र में बखूबी देखने को मिल सकती है वास्तव में पशुओ का जीवन कितने संकट में है आज पशु संकट में कल हमारा नंबर है इसलिए इसी चिंता पर कई दिनों से प्रयासरत कार्यक्रम संयोजक भारत नामदेव दतला नदी पुनर्जीवन यात्रा का आयोजन विगत वर्ष 2021 से करते चले आ रहे हैं । जिसका पुनः आयोजन दतला नदी यात्रा के रूप में 2022 में भी हाल ही में संपन्न हुआ । इन सभी गांवों में ग्राम रक्षा समितियों का गठन किया गया है । यह समितियां अपने ग्राम के पानी और रेत की अनियंत्रित निकासी को नियंत्रित करेंगें । इस कमेटी में 20 लोगों को शामिल किया जाना है जिनमें से 10 महिला एंव 10 पुरुष होगें । जिसमें ग्राम रक्षा समिति आयोजन समिति के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जगन्नाथ गौतम अतरसुमा कैलाश जैन (कल्लू) कछारगांव , रम्मू शुक्ला घाना, रमेश दुबे तिलमन, जानकी राय, प्रशांत राय सुरेंद्र सोलंकी, सुरेश राय शामिल
इन्हीं समितियों के सदस्यों को जल क्यों रोका जाए, नदी में पानी रहना क्यों जरूरी है। इसका नियंत्रण आवश्यक है कैसे किया जाए आदि विषय को लेकर के 2 दिन का कार्यक्रम दतला नदी महोत्सव के नाम से विरासन माता मंदिर प्रांगण पाली में दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल 2022 को होने जा रहा है जिसमे भारत के जाने माने नदी विशेषज्ञ जैव जगत की रक्षा के लिए कार्य कर रहे मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहेंगे ।
जीव जगत की रक्षा हेतु कार्य कर रहे साथियों से अनुरोध है वे कार्यक्रम में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में भागीदार बनकर कार्यक्रम में शामिल हो ।

Related Articles

Back to top button