केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को बांधा रक्षा सूत्र
रिपोर्टर : मनीष यादव, पलेरा।
टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व से चलाए जा रहे रक्षाबंधन पर्व का कार्यक्रम टीकमगढ़ जिले में भी मनाया गया जिसमें महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा कोरोना काल में कोविड-19 वार्यियरस के रूप में जनता की सेवा एवं रक्षा की है जैसे कि पुलिसकर्मी सुरक्षाकर्मी चिकित्सीय वर्ग प्रशासनिक अधिकारी सभी को राखी बांधकर श्रीफल एवं मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया इसी क्रम में टीकमगढ़ क्षेत्र से सांसद एवं भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता अमिताभ जैन ने उनके निज निवास पर पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधा श्रीमती जैन ने बताया कि रक्षाबंधन का कार्यक्रम महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनीत श्रीनिवासन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशन में 22 अगस्त से 30 अगस्त तक चलाया जा रहा है जिसमें हम कोविड-19 वारियर्स को रक्षा सूत्र बांधकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं इसी क्रम में हमने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हमारे क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक को रक्षा सूत्र बांधकर उनका आभार व्यक्त किया।।