विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 प्रतियोगिता संपन्न

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खेल और युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवा केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में देश के युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत युवाओं को प्रतियोगिता में भाग लेने और 20 प्रश्न हल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में फ्रीडम फाइटर्स एवं ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष राय ने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सहभागिता करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया और उपस्थित 32 युवाओं को रजिस्ट्रेशन कराया।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, ग्रामीण युवा केंद्र, विकासखंड के ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार भी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को प्रतियोगिता में भाग लेने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में हेमेन्द्र लोधी, आशाराम कहार, सुश्री पूजा निनावे एवं दीपाली पाठक सहित शासकीय आईटीआई का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


