Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 23 अगस्त 2024 शुक्रवार : कैसा रहेगा आज का दिन
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏽 23 अगस्त 2024 : आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 55 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन और किन उपाय से बेहतर बना सकते हैं आज का दिन।
🐑 मेष राशि : सामाजिक मेलजोल से डर आपको बेचैन कर सकता है। इसे दूर करने के लिए अपने आत्मसम्मान को बढ़ावा दें। ख़र्चों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग कर सकती है। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आप पर हावी होने की संभावना है। प्यार के मामले में यह आपका भाग्यशाली दिन है। आपका जीवनसाथी आपकी लंबे समय से प्रतीक्षित कल्पनाओं को साकार करके आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। दूसरे देशों में व्यावसायिक संपर्क बनाने के लिए यह बेहतरीन समय है। अपने समय की कीमत समझें। ऐसे लोगों के बीच रहना बेकार है जिन्हें समझना मुश्किल है। ऐसा करने से सिर्फ़ और सिर्फ़ परेशानियाँ ही बढ़ेंगी। अगर आप और आपका जीवनसाथी इन दिनों बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे हैं, तो आज आप बहुत मज़ा करने वाले हैं।
🪶 उपाय:- धन की निरंतर आवक के लिए गुरुवार को केले खाने से बचें।
🐂 वृषभ राशि : अपने जीवन को और भी उत्कृष्ट बनाएँ और अनंत जीवन की समृद्ध भव्यता का आनंद लें। चिंता से मुक्ति इस दिशा में पहला क़दम है। घर की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान ख़रीदने बाहर जा सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। छोटा भाई या बहन आपसे सलाह ले सकते हैं। पूरी कायनात की मस्ती उन दो लोगों के बीच सिमट कर रह जाती है जो प्यार में होते हैं। जी हाँ, आप ख़ुशनसीब हैं। कुछ लोगों के लिए पार्ट-टाइम नौकरी। आज आप सारे रिश्तेदारों से दूर होकर किसी ऐसी जगह पर अपना दिन बिताना पसंद करेंगे जहाँ शांति हो। हो सकता है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ ख़ास तोहफ़ा लेकर आए।
🪶 उपाय :- अधिक आर्थिक लाभ के लिए रात को दूध का उपयोग करके गैस बंद करें।
👩❤️👨 मिथुन राशि : आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसले लेने पड़ सकते हैं, जिससे आप तनावग्रस्त और बेचैन हो सकते हैं। आप किसी की मदद से भी धन कमाने में सक्षम हो सकते हैं। आपको बस खुद पर विश्वास करने की ज़रूरत है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपको उलझन में डाल सकती है। आज आप दफ़्तर में अपने काम के तरीके और गुणवत्ता में सुधार महसूस करेंगे। बातचीत आज आपका मज़बूत पक्ष रहेगी। आज आपको महसूस होगा कि आप अपने जीवनसाथी के लिए कितने मायने रखते हैं।
🪶 उपाय :- अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए घर में सफेद फूल वाले पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।
🦀 कर्क राशि : शारीरिक बीमारी से सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। धन आपके लिए अहम तत्व है लेकिन धन के प्रति इतने संजीदा न हो जाएँ कि यह आपके रिश्तों को खराब कर दे। घर के टलते आ रहे काम-काज आपका कुछ समय ले सकते हैं। घर की खिड़की पर फूल रखकर अपने प्यार का इज़हार करें। इस राशि के कारोबारियों को काम के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ़्तर में गप्पबाज़ी करने से बचना चाहिए। आज आप खाली समय में ऐसे काम निपटाएँगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते थे लेकिन कर नहीं पाते थे। आज आप अपने जीवन की सबसे यादगार शाम अपने जीवनसाथी के साथ बिता पाएँगे।
🪶 उपाय :- पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए घर में अपने इष्टदेव की लोहे की मूर्ति की पूजा करें।
🦁 सिंह राशि : डर के राक्षस से लड़ने के लिए अपने विचारों को सकारात्मक बनाएँ, नहीं तो आप इस राक्षस के निष्क्रिय और बेरहम शिकार बन जाएँगे। जो लोग अपने नज़दीकी लोगों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपना बिज़नेस संभाल रहे हैं उन्हें आज काफ़ी सोच-समझकर काम करने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक़सान हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं को क़ाबू में रखने में परेशानी होगी- लेकिन अपने आस-पास के लोगों को तंग न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएँगे। आपको अपनी कामुक कल्पनाओं के बारे में ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है; हो सकता है कि वे आज सच हो जाएँ। अगर आप दफ़्तर में ज़रूरत से ज़्यादा दबाव डालेंगे तो गुस्सा बढ़ सकता है- कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आप निजी समय के महत्व को जानते हैं और आज आपको काफ़ी खाली समय मिलने की संभावना है। इस दौरान आप कोई खेल खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। बढ़िया खाना, रोमानी पल; आज आपके लिए यही ख़ास रहेगा।
🪶 उपाय :- खाली मिट्टी का घड़ा ढक्कन सहित बहते जल में प्रवाहित करने से करियर में उन्नति होगी।
👰🏻♀ कन्या राशि : आज आप कोई खेल-कूद गतिविधि का लुत्फ़ उठा सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा। काफ़ी विवादों के बावजूद आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को ख़ुश रखने में कामयाब होंगे। व्यावसायिक साझीदार सहयोगी रवैया अपनाएंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा करेंगे। आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपके साथ समय बिताने की ज़िद कर सकता है। आप उनकी इस बात से सहमत होंगे लेकिन इसके लिए आपका काफ़ी समय ख़राब होगा। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।
🪶 उपाय:- उत्तम आर्थिक उन्नति के लिए ताम्र पात्र में रखा जल पिएं।
⚖️ तुला राशि : अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे व्यक्ति की मदद करने के लिए करें। याद रखें – यह शरीर तो एक दिन मिट्टी में मिल जाता है, अगर इसका इस्तेमाल दूसरों के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा। माता-पिता की मदद से वित्तीय तंगी दूर होने में मदद मिलेगी। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपको ख़ुशी देगा। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप काफ़ी खुश हो सकते हैं, क्योंकि इससे आपका बोझ हल्का हो जाएगा। इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर ज़रूरत से ज़्यादा बोलने से बचना चाहिए नहीं तो उनकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को आज किसी पुराने निवेश की वजह से घाटा होने की संभावना है। जो लोग अपने घर से बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि एक बढ़िया जीवनसाथी होने की फीलिंग कितनी अच्छी होती है।
🪶 उपाय :- हाथी के पैरों की धूल को नीले कपड़े में लपेटकर घर में रखने से व्यावसायिक उन्नति होगी।
🦂 वृश्चिक राशि : बुज़ुर्गों को अपनी सेहत का ख़्याल रखने की ज़रूरत है। एंटीक और जेवर में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। सुनिश्चित करें कि आप भी इसमें पूरी भागीदारी करें और मूकदर्शक न बने रहें। आज आपको अपने प्रियतम से नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है। दफ़्तर में इधर-उधर रोमांस करने से बचें, नहीं तो आपकी छवि धूमिल हो सकती है। अगर आप किसी से बात करना चाहते हैं और उसके करीब जाना चाहते हैं तो दफ़्तर में उनसे बात करते समय दूरी बनाए रखें। आज रात को अपने जीवनसाथी के साथ खाली समय बिताते हुए आपको लगेगा कि उन्हें और भी समय देना कितना ज़रूरी है। आपको या आपके जीवनसाथी को आज बिस्तर पर चोट लग सकती है, इसलिए एक-दूसरे के साथ नरमी से पेश आएँ।
🪶 उपाय:- ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 11 बार जाप करें।
🏹 धनु राशि : बार-बार नर्वस ब्रेकडाउन आपकी प्रतिरोधक क्षमता और सोचने की ताक़त को कमज़ोर कर सकता है। ख़ुद को सकारात्मक सोच के ज़रिए बीमारी से लड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले समय में आपको वापस मिल जाए। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। भौतिक अस्तित्व अब आपके लिए कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि आप ख़ुद को हर समय एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ महसूस करते हैं। दफ़्तर में आज आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। कोई ख़ास व्यक्ति आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है जिसकी वजह से आप दिनभर चिंता में रह सकते हैं। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। शादीशुदा ज़िंदगी के कई फ़ायदे भी होते हैं और आज आप उनका पूरा फ़ायदा उठा सकते हैं।
🪶 उपाय :- आर्थिक उन्नति के लिए बेल की जड़ को लाल या नारंगी कपड़े में लपेटकर अपनी जेब में रखें।
🐊 मकर राशि : इससे पहले कि वे मानसिक बीमारी बन जाएँ, आपको अपने नकारात्मक विचारों को ख़त्म कर देना चाहिए। आप खुद को किसी दान-पुण्य के काम में शामिल करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आपका आर्थिक जीवन समृद्ध होगा। इसके साथ ही आप अपने कर्ज या चल रहे लोन से भी छुटकारा पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपकी उदास ज़िंदगी आपके जीवनसाथी को तनाव दे सकती है। आप किसी बड़े ज़मीन सौदे को अंजाम देने और मनोरंजन से जुड़ी परियोजनाओं में कई लोगों का समन्वय करने की स्थिति में होंगे। टैक्स और बीमा से जुड़े मामलों पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की मांगें आपको कुछ तनाव दे सकती हैं।
🪶 उपाय :- प्रेम जीवन को मजबूत बनाने के लिए अपने प्रेमी/प्रेमिका को लाल फूल उपहार में दें।
⚱️ कुम्भ राशि : आपको जीवन के तनाव और दबाव से राहत मिलेगी जिसे आप लंबे समय से महसूस कर रहे हैं। इन परेशानियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। सोच-समझकर निवेश करें। दोस्त और परिवार के सदस्य आपका हौसला बढ़ाएंगे। शाम के लिए कुछ ख़ास योजना बनाएँ और इसे जितना हो सके उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। दूसरे देशों में व्यावसायिक संपर्क बनाने के लिए यह बेहतरीन समय है। परिवार की ज़रूरतों को पूरा करते-करते आप अक्सर खुद को समय देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे और कोई नया शौक पूरा कर पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज एक बार फिर प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन जी पाएँगे।
🪶 उपाय :- आर्थिक सफलता हेतु माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
🐬 मीन राशि : सेहत बढ़िया रहेगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। वहाँ कई ऐसे लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढ़ाएँगे। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। दफ़्तर में आज आपको वो काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आपके पास पर्याप्त खाली समय होने के बावजूद भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे, जो आपको संतुष्टि दे सके। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।
🪶 उपाय:- खिड़कियों और दरवाजों पर सरकंडा लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

