तेज रफ्तार एम्बुलैंस ट्रक से टकराई, डॉक्टर सहित मेडिकल टीम के पांच घायल
डाॅक्टरों की टीम इलाज के लिए आ रही थी सिलवानी के तिनघरा पटपरी
सिलवानी। राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट पर एक तेज रफ्तार एम्बुलैंस ट्रक से भिड़ गई जिससे एम्बुलैंस में सवार डाॅक्टर, मेडीकल टीम और एम्बुलैंस चालक घायल हो गए। बताया जाता है कि जिला चिकित्सालय से डाॅक्टर एवं पैरा मेडीकल टीम सिलवानी तहसील के ग्राम तिनघरा पटपरी में उल्टी दस्त एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजो का इलाज करने आ रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर 12 बजे एम्बुलैंस क्रमांक एमपी 02 एव्ही 7347 जिला चिकित्सालय रायसेन से डाॅक्टर एवं पैरा मेडीकल टीम को लेकर सिलवानी आ रही थी जो जमुनिया घाट के हल्की बारिश में तेज रफ्तार से आ रही थी सिलवानी की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीएन 6702 के पिछले पहिये से टकराते हुये दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एम्बुलैंस में सवार दो डॉक्टर डॉ वैभव सिंघई और डॉ साकेत वर्मा, मेल नर्स कमल किशोर त्यागी और सपोर्ट स्टाफ़ सौरभ खरे सहित ड्राइवर रतन मालवीय।
ड्राइवर रतन मालवीय को आई ज़्यादा गंभीर चोटें। वही दोनों डॉक्टरों को भी आई कंधे और हाथ पैर में चोटें। दोनों डॉक्टरों सहित पूरे स्टाफ़ को एम्बुलेंस से इलाज के लिए रायसेन ज़िला अस्पताल भेजा गया।
जिन्हें दूसरी एम्बुलैंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां मेडिकल टीम का इलाज किया जा रहा है।
ट्रक डाइवर प्रकाश गरासिया ने बताया कि मैं सिलवानी में पाइप खाली करके वापिस भोपाल जा रहा था कि जमुनिया घाट पर गैरतगंज की ओर से आ रही एम्बुलैंस चालक ने ट्रक के पिछले पहिये से टकरा गई। एम्बुलैंस तेज गति में थी और बारिश होने से ब्रेक नहीं लगे होंगे, जिससे वह टकरा गई।



