किसान के खेत में लगें 4 फिट पेड़ में 6 से 8 इंच तक काले काले भट्टे, कम जगह में भी अच्छी पैदावार

जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में देखने को मिला नजारा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले के प्रसिद्ध मंडी सिहोरा नगर हमेशा ही चर्चाओ में रहा है! चाहें हम बाद करें कृषि उपज की, चाहें फिर सिघाणे की, सभी जगहों से अलग और स्वछता के साथ यहाँ हर एक वस्तु पहचान के नाम से प्रसिद्ध हो जाती है! हम बात कर रहें है उस किसान की जो अपने मेहनत और लगन के साथ मिलकर खेतों में फ़सल तैयार करता है! इसी प्रकार से एक किसान ने अपनी छोटी सी जमीन में 4 माह पहले भट्टे की खेती के लिये पौधे लगाये थे! आज वह पौधे बड़े होकर चार फिट ऊँचे पेड़ो में 6-8 से आठ इंच तक के काले काले सुन्दर भट्टे लगें हुये है! इनकी सुंदरता को हर कोई देख खुश तो हो रहा है वहीँ किसान के भट्टे के लिये चर्चाए बनी हुई है!
मीडिया को जानकारी में किसान कमलेश कुशवाहा निवासी सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक 8 बूढ़ी माई मंदिर के पीछे आधे एकड़ जमीन में फ़रवरी माह में भट्टे की खेती की थीं! आज ये भट्टा क्षेत्रीय सहित आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना है कि इतनी कम जगह में भी इस छोटे से किसान ने अच्छी खेती की है! सिहोरा, खितौला नगर के साथ अन्य ग्रामीण वासी इस भट्टे की सब्जी एवं भरता बनाकर स्वाद ले रहें है! वहीँ ये छोटा किसान अपने परिवार का भरण पोषण इस प्रकार से करते हुये चला आ रहा है! अगर किसी व्यक्ति या फिर व्यापारी को भट्टे से जुड़ी जानकारी चाहिए तो प्रकाशित मीडिया के माध्यम से सम्पर्क कर सकता है!



