मध्य प्रदेश

शिक्षा विभाग की लापरवाही से बच्चों का भविष्य अधर में अटका

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
गैरतगंज।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई जब कक्षा आठवीं के छात्रों को कक्षा 5वी का पर्यावरण विषय का पेपर परीक्षा के समय दे दिया गया जिस से कक्षा आठ में पढ़ रहे विद्यार्थी पेपर को देख कर भौचक्के रह गए छात्र बोले कि यह पेपर तो कक्षा पांचवी पर्यावरण का है जिसकी शिकायत तुरंत केंद्र प्रभारीओ को छात्रों द्वारा दी गई जिस पर केंद्र प्रभारियों द्वारा गैरतगंज बीआरसी राकेश सोनी को इस बड़ी लापरवाही से शिक्षकों ने अवगत कराया।
इस संबंध में राकेश सोनी बीआरसीसी गैरतगंज इनका कहना कि कक्षा पांचवी और कक्षा आठ का हिंदी विषय का पेपर था लेकिन किसी कारणवश या भूल से कक्षा आठवीं के पेपरों में हिंदी की जगह कक्षा 5 का पर्यावरण विषय का पेपर आ गया है इसकी जानकारी हमने विभागीय अधिकारियों को दे दी है।

Related Articles

Back to top button