मध्य प्रदेश

कालेज में व्यापार एवं उद्योग विषय पर हुई परिचर्चा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में गुरूवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कटनी के संयोजन में आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत व्यापार एवं उद्योग विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें मत्स्य पालन अधिकारी यूके तिवारी एवं उद्योग विभाग सहायक प्रबंधक आसित वर्मा ने छात्र-छात्राओं को उधोग से जुडी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उद्योग स्थापित करने प्रेरित किया। परिचर्चा में कालेज प्रभारी प्राचार्य बृजलाल अहिरवार, रजनीश कुमार कुशवाहा, डॉ शीर्षा मंडल, सुश्री नूतन केवट, युवराज कुमार तिवारी, डॉ सचिन कोष्टा, डॉ मनोज कुमार गुप्ता सहित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button