मध्य प्रदेश

रेंजर जतारा की अनूठी पहल, समानता का सामूहिक भोज कार्यक्रम

सब रेंज कैंपस पलेरा में, प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार साथियों के साथ समस्त रेंज स्टॉफ एवं वन समिति सदस्यों और ग्रामीणों के साथ आयोजित हुआ तीसरा समानता का सामूहिक भोज कार्यक्रम
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । सुरक्षा में सहयोग और वन वर्धनिक कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने के लिए जगह जगह चलाई जा रही सामूहिक समानता भोजन की मुहिम
वन विभाग के अमले की आपस में एवं ग्रामीणों के साथ हेरारकी और असमानता को कम करने के लिए चलाई जा रही मुहिम
विदित हो कि जतारा रेंजर टीकमगढ़ जिले में कोई न कोई वन सुरक्षा और कर्मचारियों के संबंध में उल्लेखनीय कार्यवाही और नवाचार करते रहते हैं, चाहे वो ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हो या फिर कर्मचारियों के लिए आवास, स्वास्थ, और अन्य सुविधाओं के साथ वन अपराधों के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाहियां हो, हर पल जतारा रेंज से इस प्रकार की खबरें प्राप्त होती रहती हैं।
इसी के तारतम्य में विगत 15 अगस्त को जतारा रेंज के स्टॉफ की सामूहिक सहमति उपरांत जतारा रेंज अंतर्गत जितने भी कैंपस (जतारा, लिधौरा, पलेरा, लार एवं पिपरट) हैं उन सभी कैंपस में प्रत्येक रविवार को वन समिति सदस्यों, ग्रामीणों, और संपूर्ण वन अमले के साथ सामूहिक भोजन करने का नवाचार प्रारंभ किया गया, ताकि वन समिति सदस्यों, ग्रामीणों और स्टॉफ के मध्य व्याप्त हेरारकी और असमानता को दूर कर उन सभी का सहयोग वन सुरक्षा में लेकर वानिकी कार्यों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए शासन की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाया जा सके,जिसकी शुरुआत सबसे पहले लार कैंपस से की गई थी, उसी तारतम्य में पुनः 7 सितंबर रविवार को सब रेंज कैंपस पलेरा में पलेरा, चरी, चोर टांनगा, लहर बुजुर्ग, बनने बुजुर्ग, चौहान टपरियन, लारोंन गांव के वन समिति सदस्यों, सरपंचों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ पलेरा अंतर्गत प्रशासन के समस्त अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पलेरा के पत्रकार साथियों और सम्पूर्ण वन अमले के द्वारा स्वयं के हाथों से स्वादिष्ट भोजन तैयार कर एक दूसरे को परोसते हुए सामूहिक भोजन किया गया जिसके दौरान जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार द्वारा वन सुरक्षा के साथ साथ ग्रामीणों को वनों से प्राप्त होने वाली वनोपज और उससे आजीविका प्राप्ति और वन सुरक्षा में सहयोग लेने के संबंध में चर्चा करते हुए उपस्थित कर्मचारियों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं पर चर्चा की गई और सभी ने एक साथ बिना अधिकारी कर्मचारी के भेदभाव के साथ सौहार्द तरीके से स्वादिष्ट भोजन का प्रकृति की गोद में आनंद लिया गया। समानता के सामूहिक भोजन कार्यक्रम के तहत
1 ग्रामीणों को वन विभाग के प्रति इकोफ्रैंडली बनाते हुए उनको अवेयर करके वन सुरक्षा में सहयोग प्राप्त करना।
2 अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणों के बीच की खाई को पाटकर सभी के साथ समानता का भाव लाना।
3 शासन की योजनाओं को गांव वालों के सहयोग से जन जन तक पहुंचना।
4 पर्यावरण और प्रकृति सरंक्षण के लिए ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना।
5 वर्दीधारी और सिविलियन के मध्य दोस्ताना और सौहार्द पूर्ण माहौल विकसित करना।
पलेरा में आयोजित आज के सामूहिक भोजन कार्यक्रम में कुलदीप ठाकुर तहसीलदार, श्रीपत अहिरवार नायब तहसीलदार, मनोज सोनी थाना प्रभारी, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील खटीक, डॉक्टर उमेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, लारोन सरपंच डी.के यादव, बन्ने सरपंच अंकित गुप्ता, रामनगर सरपंच महेश यादव, चरी सरपंच पप्पू यादव, आरआई कालीचरण अहिरवार, पलेरा के पत्रकार सद्दाम राईन, सोनू विश्वकर्मा, मनीष यादव, सूरज लोधी,अनिल खरे, हरिशंकर चौरसिया के साथ साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारी के साथ सभी वन समिति के सदस्य और अध्यक्ष के साथ सम्पूर्ण वन अमला शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button