क्राइम

जनपद उपाध्यक्ष ने अवैध शराब एवं जुआ सट्टा को बंद करवाने थाना जबेरा सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । तहसील जबेरा के अंतर्गत विगत कई वर्षों से ग्राम भाट खमरिया एवं ग्राम कलहरा खेड़ा में अलग-अलग कई जगहों पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है जिससे दोनों गांव का माहौल खराब बना हुआ है आपस में लड़ाई झगड़ा दुर्घटना हो रही हैं। हमारे बच्चे युवा वर्ग वर्ग नशे का आदी हो रहा है माताएं बहने घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है प्रताड़ित होती हैं, गांव में सहजता से शराब मिल जाती है कहीं दूर जाना नहीं पड़ता इसी बात से परेशान होकर जनपद पंचायत जबेरा की जनपद उपाध्यक्ष रश्मि लोधी, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाना जबेरा पहुंच कर अपनी वेदना थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय को बताई एवं नामजद लिखित शिकायत की कि हमारे कलेरा और खमरिया हम दोनों गांव में 7 जगह अवैध शराब बेची जा रही है। इन अवैध शराब की तस्करी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करें एवं साथ में जबेरा के शराब ठेकेदार पर भी कार्रवाई करें और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का प्रयास करें क्योंकि सारी जवाबदारी ठेकेदार की ही है जो गांव-गांव अवैध कारोबार करवा रहे हैं एवं दोनों गांव की शराब बंद करवाइए नहीं तो मैं सैकड़ो महिलाओं के साथ थाना परिसर में धरने पर बैठूंगी । भगवती मानव कल्याण संगठन से सुजानसिंह, सुरेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र अहिरवार, जनपद सदस्य प्रकाश सिंह खेरी, सुखदेव सिंह बंशीपुर, वीरेंद्र सिंह भाट खमरिया की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button