संभाग स्तरीय योग पुरुष प्रतियोगिता संपन्न

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा संभाग स्तरीय योग पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चार जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रथम विजेता भोपाल और उपविजेता बैतूल जिला रहा ।
विजेताओं को प्राचार्य कल्पना जांभुलकर ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। आयोजन समिति की सचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अभिलाषा वशिष्ठ ने बताया कि संभाग स्तरीय योग पुरुष प्रतियोगिता का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जांभुलकर एवं कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में पधारे एसडीएम सौरभ मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। शासकीय महाविद्यालय के लिए पहला अवसर है जब महाविद्यालय द्वारा संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ मिश्रा ने महाविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ओमप्रकाश चौहान, आरती शर्मा, रेखा बत्रा थे। आयोजन समिति में अभिलाषा वशिष्ठ, राकेश कनेर, अखलेश जैन, वीर सिंह लोधी, केके साहू, नीलिमा दुबे, आकांक्षा सिंह, सूरज पटेल, डॉ मनोज जैन, डॉ गजाला परवीन, हिना मलिक, डॉ वीरेंद्र कुमार झारिया, राजीव शर्मा, दीपांशु मिश्रा, डॉ रामपाल साकेत, डॉ पूजा सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ शिखा दुबे, डॉ कादंबिनी मिश्रा, अश्विनी श्रीवास्तव, अंकित गोयनार, महेंद्र आठ्या, दीपक शाक्य, विजय धाकड़, शुभम राय, राजाराम धुर्वे, भगवान दास रजक, सोनू साहू, मोनू साहू, जीविका परीन्चे का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा । इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



