दमोह में वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश कटनी संभाग का संभागीय सम्मेलन रविवार 20 सितंबर को दमोह के मरुताल बाईपास, जबलपुर रोड स्थित विनयम होटल में आयोजित किया गया । सम्मेलन का आयोजन संगठन के शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता के सानिध्य में हुआ । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा एवं आजीवन सदस्यों ने सहभागिता की ।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दमोह विधायक जयंत मलैया ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योति जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दमोह श्याम शिवहरे उपस्थित रहे । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मलैया एवं दयाशंकर कनकने, संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, असाटी समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र असाटी तथा संभागीय महामंत्री सुनील गुप्ता सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे ।
सम्मेलन में कटनी जिला अध्यक्ष अरविंद जैन, जिला महामंत्री ब्रजेश गट्टानी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, जिला प्रभारी मनीष त्रिशोलिया, महिला जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता एवं युवा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन सहित जिले की विभिन्न तहसील एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की । ढीमरखेड़ा तहसील अध्यक्ष राजेश असाटी कटारिया, आजीवन सदस्य सुरेश असाटी, संतोष असाटी, विनय असाटी, स्लीमनाबाद तहसील अध्यक्ष राजा गुप्ता, विजय अग्रवाल, अमित लहरिया सहित युवा पदाधिकारी, तहसील इकाई के सदस्य, मातृशक्ति एवं आजीवन वैश्य सदस्य भी सम्मेलन में शामिल हुए ।
*संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा*
संभागीय सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ सामाजिक एकता, संगठन के विस्तार और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों को संगठन के साथ जोड़ने तथा सामाजिक स्तर पर आपसी समन्वय एवं सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया । साथ ही संगठन की गतिविधियों को तहसील एवं जिला स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने और समाजहित के कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई ।
पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी अपने विचार रखे । सम्मेलन में विभिन्न तहसील इकाइयों से पहुंचे सदस्यों ने आपस में संवाद कर सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की । कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया गया।
अंत में आयोजकों द्वारा सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।


