मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण समारोह का सिलौंडी में लाइव प्रसारण

शासकीय कन्या हाई स्कूल में छात्राओं ने देखा कार्यक्रम, टॉपर श्रीम राय को मिली स्कूटी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखण्ड ढीमरखेड़ा अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी में मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण समारोह का लाइव प्रसारण किया गया । विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सिलौंडी उपसरपंच राहुल राय, प्राचार्य विशाल वरकड़े सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण समारोह का सीधा प्रसारण देखा ।
इस अवसर पर शासकीय कन्या हाई स्कूल की कक्षा 12वीं की टॉपर श्रीम राय, पिता दिनेश्वर राय, सिलौंडी को शासन की योजना के तहत स्कूटी प्राप्त हुई । स्कूटी मिलने पर विद्यालय परिवार ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं ।
कार्यक्रम के दौरान उपसरपंच राहुल राय ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर विद्यार्थी अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी वर्ष की परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया, ताकि पात्र विद्यार्थियों को शासन की ओर से लैपटॉप एवं स्कूटी जैसी योजनाओं का लाभ मिल सके ।
इस दौरान भाजपा मंडल संयोजक धीरज जैन सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं ।

Related Articles

Back to top button